Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
: ये बात तो आप जानते ही होंगे कि राजनीति में प्रियंका गांधी ने एंट्री मार ली है। नेहरू-गांधी परिवार की 11 वीं सदस्य हैं प्रियंका गांधी, जो राजनीति में उतर रही हैं। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश का कांग्रेस प्रभारी और कांग्रेस महासचिव का जिम्मा प्रियंका के कंधों पर दिया गया है। चलिए अब आपको देहरादून के उस स्कूल के बारे में बता देते हैं, जहां प्रियंका गांधी की बेटी पढ़ती हैं। प्रियंका गांधी की बेटी मिराया भी देहरादून के ही वेल्हम गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई कर रही हैं। वेल्हम गर्ल्स स्कूल की फीस सात लाख रुपये है। ये वो स्कूल है, जहां भारत की नामी गिरामी दिग्गज हस्तियां पढ़ाई कर चुके हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर कई बड़ी महिलाएं इसी स्कूल से पढ़ाई करके निकली हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि प्रियंका गांधी का बेटा रेहान भी देहरादून के दून स्कूल से पढ़ाई कर रहा है।