Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
: मशहूर फोटोग्राफर अनूप शाह को फोटोग्राफी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये पदमश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुने गए फोटोग्राफर अनूप शाह का पूरा जीवन पर्वतारोहण, पर्यावरण संरक्षण और फोटोग्राफी के लिए समर्पित रहा है। उनके द्वारा खींचे गए 350 से ज्यादा फोटोग्राफ्स को पुरस्कार मिल चुका है, जबकि 3500 से ज्यादा फोटोग्राफ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों का हिस्सा बन चुके हैं। अनूप शाह कई ट्रैकिंग अभियानों में शामिल रह चुके हैं, उन्होंने 6 दुर्गम चोटियों पर सफल आरोहण किया है। अनूप शाह का जन्म 8 अगस्त 1949 में नैनीताल में हुआ था। फोटोग्राफी की शुरुआत उन्होंने अपने पिता की तरफ से उपहार में मिले कैमरे से की, धीरे-धीरे उनका ये शौक जूनून बन गया।