पहाड़ में एक हादसा हुआ और 11 लोगों की जान पर बन आई। लेकिन एक प्रकृति की वजह से सभी की जान बच गई।
-
कोमल
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Bus fallen in road many people saved
नैनीताल: सोचिए आप बर्फ से ढकी पहाड़ियों को निहारते हुए बस में सफर कर रहे हों, लेकिन इसी दौरान बस बर्फीले रास्ते से फिसल कर पेड़ों पर जा अटके....ऐसा सोचते ही आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे...लेकिन हल्द्वानी में कुमाऊं परिवहन की बस में सफर करने वालों ने इस डर को हकीकत में महसूस किया, बस के यात्री अब तक सदमे में हैं। घटना रामगढ़ इलाके की है, जहां 11 सवारियों से भरी बस रामगढ़ में गागर के पास बर्फ में फिसलकर सड़क से नीचे जा गिरी, गनीमत रही कि बस खाई में गिरने की बजाय सड़क के नीचे पेड़ों के बीच जा अटकी, जिस वजह से कई यात्रियों की जान बच गई। बस के पेड़ों के बीच अटकने की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया, हालांकि इस दौरान बस में सवार 11 यात्रियों को चोट लगी है। 4 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है, जिन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बाकी 7 सवारियों को भी मामूली चोटें आई हैं। पूरी खबर जानिए...
यह भी पढें - देहरादून: 20 साल छोटे प्रेमी के प्यार में पागल हुई महिला, अपने पति को ही मार डाला
केमू की बस (यूके04 पीए01135) हल्द्वानी से नथुवाखान जा रही थी...इसी दौरान बस बर्फ में फिसलकर सड़क के नीचे चली गई, गनीमत रही कि बस खाई में गिरने की बजाय पेड़ों पर अटक गई। इस दौरान हवा में झूल रहे यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। लोगों की चीख-पुकार सुन आस-पास के गांव वाले मौके पर पहुंचे और यात्रियों को किसी तरह बस से बाहर निकाला। भगवान का शुक्र है कि बस नीचे नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के वक्त बस में 11 यात्री सवार थे, जिनमें से 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जान बचने के बाद गाड़ी में सवार यात्री भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। यात्रियों ने बताया कि हल्द्वानी से जब बस चली तो उसमें 18 लोग सवार थे, लेकिन कुछ यात्रियों को इस सफर में खतरे का अंदेशा हो गया था, इसीलिए 7 यात्री रास्ते में ही उतर गए। इस वजह से वो हादसे का शिकार होने से बच गए। बता दें कि बर्फबारी के चलते पहाड़ों में सफर करना बेहद खतरनाक है। प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।