Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड सरकार नई योजनाओं के जरिए पहाड़ के लोगों के दिल में जगह बनाने की कोशिश में जुटी है। आगामी बजट में भी सरकार की तरफ से कई घोषणाओं का पिटारा खुलने की उम्मीद है। इन योजनाओं का सीधा फायदा पहाड़ के लोगों को होगा। प्रदेश के अगले वित्तीय वर्ष 2018-19 में सरकार प्रदेश के हर वर्ग के लिए खास योजनाएं लाॉ़न्च करने वाली है। इन योजनाओं में युवा वर्ग के लिए काफी कुछ खास होने की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके देने की तैयारी में है। पर्यटन, परिवहन और औद्योगिक क्षेत्रों के अलावा आयुष्मान भारत योजना के जरिए महिलाओं के साथ-साथ युवाओं की इनकम का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। आगामी बजट लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले प्रदेश में 11 फरवरी से प्रस्तावित बजट सत्र का एजेंडा मिशन 2019 बनने जा रहा है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने इस बारे में कुछ खास बातें बताई हैं।