Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: बेंगलुरु में शुक्रवार को ट्रेनी लड़ाकू विमान मिराज-2000 हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 2 पायलटों की मौत हो गई। ये हादसा सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हुआ। देश ने स्क्वॉर्डन लीडर समीर अबरोल और सिद्धार्थ नेगी के रूप में दो जांबाज खो दिए। सिद्धार्थ नेगी देहरादून के रहने वाले थे। देहरादून के पंड़ितवाड़ी इलाके में सिद्धार्थ नेगी का परिवार रहता है।बताया जाता है कि सिद्धार्थ नेगी को जून 2009 में कमीशन किया गया था। वायुसेना के अधिकारियों के मुताबिक ये विमान आबादी वाले इलाके में गिर सकता था, लेकिन दोनों पायलटों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। अगर ये विमान आबादी वाले इलाके में गिरता, तो हाहाकार मच सकता था। लेकिन पायलट्स ने जबरदस्त क्षमता का परिचय दिय़ा। प्लेन में दो ही पायलट सवार थे।
#RIP
#Amarjawan
A freshly upgraded Mirage 2000 jet fighter crashed near HAL Airport in Yemalur area today.
The pilots -...
Posted by Indian Airforce on Friday, February 1, 2019