Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: क्या उत्तराखंड में बाहरी लोगों की घुसपैठ बढ़ रही है? क्या इस बात की भनक किसी को नहीं थी ? राजधानी के पटेल नगर थाना क्षेत्र के बंजारावाला चांदचक इलाके में अवैध रूप से बसे 450 से ज्यादा लोगों पर प्रशासन ने अब सख्ती दिखाई है। प्रशासन की ओर से इन अवैध बस्तियों को हटाने का काम शुरू किया गया है और अगले तीन-चार दिनों में पूरा इलाका खाली करवा लिया जाएगा। इस इलाके में पिछले एक साल के भीतर 5 सौ से ज्यादा झुग्गी झोपड़ियां बन गई हैं, इन झोपड़ियों में रहने वाले लोग कौन हैं, कहां से आए हैं? पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुमन अली नाम के एक शख्स ने अपने खेत को किराए पर देकर उसमें 400 से ज्यादा लोगों की बस्ती को बसाया था। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने इलाके में पहुंचकर वहां बसे लोगों को नोटिस दिया। एसपी सिटी के नेतृत्व में जगह खाली करवाने की कार्रवाई शुरू हुई। डर इस बात का भी था कि कहीं ये बांग्लादेशी शरणार्थी या फिर रोहिंग्या मुसलमान तो नहीं ?