उत्तराखंड शर्मसार! चॉकलेट देने के बहाने बच्ची से दरिंदगी..वसीम नाम के शख्स पर आरोप

उत्तराखंड में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी का नाम वसीम बताया जा रहा है। वसीम अब तक फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
उत्तराखंड: girl molestation in uttarakhand
Image: girl molestation in uttarakhand

नैनीताल: सवाल ये ही है कि क्या देवभूमि में बेटियां सुरक्षित हैें? क्या कानून के रखवाले ऐसे हैवानों के आगे पस्त हो गए हैं ? आखिर वो कौन लोग हैं, जो देवभूमि का माहौल खराब कर रहे हैं? दिन दर दिन बढ़ती ऐसी वारदातें आखिर क्या साबित कर रही हैं ? देवभूमि में बच्चियों के साथ दरिंदगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, कड़े कानून बनने के बावजूद बच्चों के साथ हैवानियत की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। एक बार फिर से एक बच्ची हैवानियत का शिकार हुई है। एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक ये मामला हल्द्वानी का है, जहां युवक ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ ले गया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है...पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना 8 फरवरी की है, लाइन नंबर 5 में रहने वाला वसीम 6 साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया था।

यह भी पढें - Video: देहरादून में छात्राओं के बीच गैंगवॉर, एक लड़के को लेकर मचा बवाल..देखिए वीडियो
आरोपी बच्ची को एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की। बच्ची रोने लगी तो आरोपी ने उसे डरा-धमका कर शांत करा दिया। बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन उसकी तलाश करने लगे। इसी बीच डरी-सहमी बच्ची अपने घर पहुंच गई, लेकिन घिनौनी हरकत ने उसे इस कदर डरा दिया था, कि वो अपने घरवालों को कुछ नहीं बता पाई। मंगलवार को परिजन बच्ची को स्कूल भेजने के लिए तैयार कर रहे थे, तो उसके पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। परिजनों ने बच्ची से पूछा तो उसने अपने साथ चार दिन पहले हुई दर्दनाक घटना के बारे में उन्हें बताया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। रिपोर्ट दर्ज होने का पता चलते ही आरोपी अपने घर से फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करा दिया है। आरोपी वसीम के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।