Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: शहीद मेजर अक्षय गिरीश की नन्हीं बेटी का दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में शहीद की बेटी ने कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिन्हें सुनकर आपकी आंखें भर आएंगी, साथ ही देश के वीर सपूतों पर गर्व भी होगा। शहीद अक्षय गिरीश की बेटी का नाम नैना है, जो कि इस वीडियो में अपने पापा से हुई बातचीत को याद करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नैना बता रही हैं कि आर्मी का मतलब क्या होता है। पापा से हुई बातचीत के बारे में बताते हुए नैना कहती हैं कि सेना का मतलब हम लोगों को प्यार करना होता है। आर्मी बुरे अंकल से लड़ने के लिए होती है। नन्हीं नैना ये भी कहती हैं कि आर्मी हम लोगों का डर दूर करने के लिए होती है...आर्मी वाले वो होते हैं, जो सभी को जय हिंद कहते हैं। इमोशनल कर देने वाले इस वीडियो को शहीद अक्षय की मां मेघना गिरीश ने ट्विटर पर शेयर किया था।