Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। पुलवामा में अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमला किया। इस दौरान आईईडी धमाका हुआ। इस हमले में अब तक 12 जवान शहीद हो गए जबकि 12 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की करीब कई गाड़ियों में 2500 से ज्यादा जवान सवार थे। आतंकियों ने एक गाड़ी को निशाना बनाया। उरी हमले के बाद ये पहला बड़ा आतंकी हमला है। आपको बता दें कि उरी हमले में 19 जवान शहीद हुए थे। उधर जैश ए मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि ये फिदायीन हमला था। इस हमले को अंजाम देने वाला ड्राइवर पुलवामा के गुंडई बाग का रहने वाला है। उसका नाम आदिल अहमद उर्फ वकास कमांडो बताया जा रहा है ।