Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: जम्मू कश्मीर से आज की सबले बड़ी खबर सामने आ रही है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हमले में घाटी में अब तक कम से कम 20 जवानों के शहीद होने की खबर है। JNK में ये उरी से भी ज्यादा बड़ा हमला बताया जा रहा है, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार शाम हुए इस बड़े आतंकी हमले में 20 जवानों के शहीद होने की खबर है। श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर अवंतीपोरा इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक काफिले पर अटैक किया। हमले के बाद से ही दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस आतंकी हमले के बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि अवंतिपोरा के गरीपोरा के पास आतंकी घात लगाकर बैठे थे। आतंकियों ने इस इलाके में पहले हाइवे पर आईईडी लगाई और ब्लास्ट किया।