रोहित हत्याकांड में फोरेंसिक रिपोर्ट भी रोहित की पत्नी अपूर्वा की तरफ इशारा कर रही है, सूत्रों की मानें पति की हत्या के आरोप में अपूर्वा जल्द गिरफ्तार हो सकती हैं।
-
आदिशा
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: rohit shekhar murder wife apoorva may arrest
: उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कद्दावर नेता एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के मामले में पुलिस उनकी पत्नी अपूर्वा को जल्द गिरफ्तार कर सकती है। हत्या को लेकर अब तक जितने भी सबूत मिले हैं, उन्हें देखकर पता चलता है कि अपूर्वा को रोहित की मौत की ना केवल पूरी जानकारी थी, बल्कि उसने ही पति की हत्या की है। रोहित शेखर हत्याकांड मामले में पुलिस ने अपूर्वा से लगातार तीसरे दिन पूछताछ की। अपूर्वा पूछताछ के दौरान बार-बार बयान बदल रही हैं, वहीं फोरेंसिक जांच में जो तथ्य निकल कर सामने आए हैं, वो भी अपूर्वा की तरफ ही इशारा कर रहे हैं। जांच में पता चला कि अपूर्वा पति रोहित तिवारी और एक महिला रिश्तेदार पर शक करती थी, ये रोहित की हत्या की अहम वजह हो सकती है। वहीं रोहित की मां उज्जवला ने आरोप लगाया है कि अपूर्वा और उसके परिवार की नजर उनके बेटे की संपत्ति पर थी।
बताया जा रहा है कि वारदात वाली रात रोहित और महिला रिश्तेदार बाहर से शराब पीकर घर पहुंचे थे, जिसके बाद पति-पत्नी का झगड़ा हुआ था।अपूर्वा पूरे मामले को लेकर जिस तरह बार-बार बयान बदल रही है, उससे पुलिस का शक अपूर्वा पर गहरा गया है। फरेंसिक रिपोर्ट सोमवार को आ चुकी है, जिसके आधार पर अपूर्वा के इसमें शामिल होने की बात पुख्ता हो गई है। रिपोर्ट में सामने आया है कि रोहित के नाखून और पैरों के तलवे नीले पड़े हुए थे। ये ऑक्सीजन लेवल डाउन होने की वजह से होता है इसलिए गला दबाने से पहले 'जहर देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि पूछताछ के दौरान अपूर्वा ने ये स्वीकार कर लिया है कि सोमवार रात 11 बजे उनका और रोहित का झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का गला दबाया था।
अपूर्वा कह रही है कि हो सकता है कि रोहित का गला जोर से दब गया हो, और सोते वक्त उसकी मौत हो गई हो। हालांकि पुलिस को अपूर्वा की इस कहानी में भी झोल नजर आ रहा है, क्योंकि हो सकता है अपूर्वा ये इसलिए कह रही हो ताकि उस पर केवल गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज हो। कानूनी दांवपेंच अपूर्वा भी खूब जानती है। बहरहाल फोरेंसिक रिपोर्ट जिस तरह अपूर्वा की तरफ इशारा कर रही है, उसे देखते हुए क्राइम ब्रांच अपूर्वा को जल्द गिरफ्तार कर सकती है। मौत मामले में भी अपूर्वा बार-बार बयान बदल रही हैं। जिसके चलते पुलिस का शक पत्नी अपूर्वा पर गहराया गया है और उनकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है। रोहित की मां उज्ज्वला ने प्रॉपर्टी को लेकर रोहित की हत्या करने की बात कही है। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण दिल्ली पुलिस के अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।