'काफी लंबे वक्त बाद मैं खुद को आजाद महसूस कर रही थी...मैंने रोहित को अपनी जिंदगी से निकाल दिया था...वो मेरे दुख की वजह बन गया था।' ये बात अपूर्वा ने पुलिस के सामने कही।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: rohit shekhar murder case apoorva shukla update
: पति रोहित शेखर की हत्या का गुनाह कबूलते हुए अपूर्वा ने पति की हत्या की जो वजह बताई है, उसे सुन आप भी चौंक जाएंगे। पुलिस रिमांड के दौरान अपूर्वा ने स्वीकार किया कि शादी के कुछ वक्त बाद ही उसके और पति रोहित के संबंध खराब हो गए थे। रोहित और अपूर्वा की शादी 11 मई 2018 को हुई, शादी के कुछ ही दिन बाद 29 मई को अपूर्वा ससुराल छोड़ कर मायके इंदौर चली गई। इसके बाद जब अपूर्वा लौटी तो उसने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। जुलाई 2018 में अपूर्वा दिल्ली लौटी और वकील के जरिए रोहित को तलाक का नोटिस भेजा। रोहित की हत्या के पीछे अपूर्वा ने जो वजह बताई है, उसे सुन पुलिस के साथ-साथ हर कोई हैरान है। अपूर्वा ने बताया कि उसे शक था कि रोहित का एक अन्य महिला से बेटा है, ये पता चलते ही अपूर्वा दुखी रहने लगी थी। आगे पढ़िए...
यह भी पढें - उत्तराखंड..रोहित की मां ने कहा-’अच्छा हुआ अपूर्वा जेल चली गई, वरना मुझे भी मार देती’
अपूर्वा को लगने लगा था कि रोहित की प्रॉपर्टी आखिरकार उस बच्चे की हो जाएगी। 2 दिन की पुलिस रिमांड के दौरान अपूर्वा ने ये सनसनीखेज खुलासा किया कि रोहित का अफेयर था, और उसका एक बेटा भी था...पति के अफेयर की बात अपूर्वा को भीतर ही भीतर खाए जा रही थी। अपूर्वा ने बताया कि वो महिला चाहती थी कि रोहित अपनी प्रॉपर्टी में उसके बेटे को हिस्सा दे, ये बात अपूर्वा को मंजूर नहीं थी। पता चला है कि अपूर्वा की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं भी थीं, यही वजह है कि उसने अपने सपने पूरे करने के लिए एनडी तिवारी के बेटे रोहित से शादी की। कुछ महीनों की डेटिंग के बाद वो रोहित पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी थी। पिछले साल 11 मई को दोनों की शादी भी हो गई, लेकिन जल्द ही उसे पता चल गया कि ये शादी टिक नहीं पाएगी। उज्जवला तिवारी को लेकर अपूर्वा ने जो बातें बताई हैं, उसे देखकर भी हर कोई हैरान है। आगे पढ़िए
यह भी पढें - मैंने रोहित को आगाह किया था.. लेकिन वो समझा नहीं" - उज्जवला तिवारी का सनसनीखेज खुलासा
अपूर्वा ने ये भी बताया कि वो अपनी सास उज्ज्वला शर्मा की 'डिमांडिंग, दखल देने वाली और डॉमिनेटिंग' नेचर से नाखुश थी। अपूर्वा के मुताबिक वह अपने बेडरूम के परदों को भी नहीं बदल सकती थी क्योंकि उज्ज्वला यह नहीं चाहती थी। वारदात वाली रात के बारे में अपूर्वा ने बताया कि रात के वक्त रोहित और वो महिला शराब पीकर घर आए थे। अपूर्वा ने इस बारे में रोहित से पूछा तो रोहित ने कहा कि उसने और महिला ने एक ही गिलास से शराब पी...इसके बाद गुस्से में अपूर्वा ने रोहित का गला पकड़ लिया और तकिए से उसका गला घोंट दिया। अपूर्वा ने बताया कि उसे बाद में अफसोस भी हुआ कि ये उसने क्या कर दिया, लेकिन साथ में खुशी भी हुई, क्योंकि उसके दुखों की वजह खत्म हो चुकी थी। बता दें कि उत्तराखंड और यूपी के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की 16 अप्रैल को मौत हो गई थी, पत्नी अपूर्वा पर रोहित के मर्डर का आरोप है।