Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पहाड़ की बेटियों सावधान रहो....बाहरी इलाकों से आए असमाजिक तत्व पहाड़ की शांत वादियों में जहर घोल रहे हैं, यहां की बहू-बेटियों पर बुरी नजर डाल रहे हैं, उनकी अस्मत तार-तार कर रहे हैं। देहरादून में विवाहित महिला के संग दुष्कर्म कर उसकी अश्लील तस्वीरें पति और ससुर को भेजने वाले आरोपी जीशान को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सुद्दोवाला जिला कारागार भेज दिया गया। आरोपी जीशान धारचूला का रहने वाला है, जब से ये मामला सुर्खियों में आया है तब से धारचूला में बवाल मचा हुआ है। सामाजिक संगठन आरोपी युवक को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं, वहीं गुस्साए लोगों ने आरोपी जीशान के घर में आग भी लगा दी थी। उसकी दुकान में भी तोड़फोडड की गई। पीड़ित युवती का सोमवार को मेडिकल कराया जाएगा, पुलिस मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान भी दर्ज कराएगी।