Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
: जिस पावन यात्रा का श्रद्धालु लंबे वक्त से इंतजार करते थे, वो पवित्र चारधाम यात्रा गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो गई है। मंगलवार को अक्षय तृतीया के पावन मौके पर विधिवत हवन, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक रीति-रिवाजों साथ गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 11.30 बजे खोले गए। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। गंगोत्री धाम के साथ ही दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगोत्री और यमुनोत्री में मां गंगा-यमुना के जयकारे लगाए...उनका अभिनंदन किया। गंगोत्री में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गंगोत्री के दर्शन किए। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर गढ़वाल आयुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम, जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, सचिव दीपक सेमवाल आदि मौजूद थे।