Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
: विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो गई। गंगोत्री और यमुनोत्री में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। देशभर से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इसके अलावा 9 मई को केदारनाथ धाम के कपाट भी खुल गए हैं। जबकि 10 मई को बदरीधाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में किस कदर उत्साह है इसका अंदाजा आप यूं लगा सकते हैं कि मई से लेकर जून तक के लिए चारधाम यात्रा रूट पर टैक्सी, बस और होटल्स आदि की बुकिंग फुल चल रही है। टूर एंड ट्रैवल एजेंसी संचालकों ने भी चारधाम यात्रा के लिए स्पेशल टूर पैकेज तैयार किए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर सकें।