उत्तराखंड में खौफनाक हत्याकांड..जंगल में फेंकी महिला की लाश, पहचान छुपाने के लिए चेहरा जलाया

उत्तराखंड में बैलपड़ाव के जंगल में महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। हत्यारे ने महिला का चेहरा भी जला दिया था, ताकि उसकी पहचान ना हो पाए।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
उत्तराखंड: WOMEN DEAD BODY FOUND IN JUNGLE NANITAL
Image: WOMEN DEAD BODY FOUND IN JUNGLE NANITAL

नैनीताल: कभी वो किसी की बहन रही होगी, बेटी रही होगी...लेकिन आज सिर्फ एक लाश है, दुर्भाग्य से अब यही उसकी पहचान है। वो कौन है, कहां रहती थी इस बारे में पता नहीं चल सका है। क्योंकि दरिंदों ने हत्या कर उसकी लाश को जला दिया था, लाश इतनी जल चुकी है कि उसकी शिनाख्त तक नहीं हो पा रही...घटना नैनीताल जिले के रामनगर की है, जहां बैलपड़ाव में महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। दरिंदों ने महिला की हत्या कर उसकी लाश को जंगल में फेंक दिया था। महिला की शिनाख्त ना हो पाए, इसके लिए आरोपियों ने लाश को जलाया भी है, महिला का चेहरा पूरी तरह जला हुआ था। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है। आरोपियों ने महिला की हत्या कर पहचान छिपाने के मंसूबे से शव को जंगल में लाकर जलाया है।

यह भी पढें - दिल्ली से देहरादून आ रही थी वॉल्वो बस.. ITBP के DIG का बैग चोरी हो गया
घटना मंगलवार शाम की है, बैलपड़ाव में करकट नाले के पास लोगों ने एक महिला की लाश पड़ी देखी। लाश आधी जली हुई थी..हत्यारे ने लाश को ठिकाने लगाने के बाद उसे जलाने की कोशिश की थी, ताकि महिला की शिनाख्त ना हो पाए। देखते ही देखते ये खबर पूरे इलाके में फैल गई। जंगल में लोगों का जमघट लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि कपड़ों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव महिला का है। आशंका है कि महिला की हत्या कर उसे जंगल में लाकर जला दिया गया। फिलहाल पुलिस की तहकीकात जारी है, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। अब देखना ये है कि कितनी जल्दी पुलिस उस हत्यारे तक पहुंचती है।