Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: कई महीनों की मेहनत और ताकत का दम मैदान पर दिखाने का मौका आ गया है। कोटद्वार में 3 से 17 जून तक सेना भर्ती रैली होने वाली है। जो युवा सेना का हिस्सा बन देश की सेवा करना चाहते हैं, वो इन डेट्स को याद कर लें, सबकुछ ठीक रहा और आप क्वालिफाई कर गए, तो सेना में शामिल होने का मौका पक्का समझिए। कोटद्वार के गब्बर सिंह कैंप कौड़िया में सेना की भर्ती रैली आयोजित होगी। भर्ती संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रदेश के जो भी युवा भर्ती रैली में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 19 मई है...तो अगर आप अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं तो जल्दी कीजिए...इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और इस संबंध में जानकारी हासिल करें। सबसे पहले ये बात जान लीजिए कि बिना आधार कार्ड के किसी को भी भर्ती रैली में शामिल होने की इजाजत नहीं मिलेगी। सेना भर्ती के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।भर्ती निदेशक कर्नल विनीत बाजपेई ने बताया कि अब तक करीब 35 हजार युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा दिया है।