Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: अगर आप उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर जा रहे हैं, तो संभलकर रहें। देवभूमि में इस बार मौसम भक्तों की परीक्षा ले रहा है। केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम में मंगलवार को बर्फबारी हुई थी। इस वजह से भी यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब मौसम विभाग की तरफ से नया अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 से 5 दिन गरज के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में तीर्थ यात्रियों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक पहाड़ी इलाकों में बारिश की चेतावनी दी ही है। इसके साथ ही चारों धामों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। एक तो बारिश का दौर और ऊपर से चार धाम यात्रा...प्रशासन के लिए ये चिंता का सबब होना चाहिए लेकिन हैरानी की बात ये भी है कि प्रशासन की तरफ से इस बारे में कुछ भी एहतियात बरतने के लिए नहीं कहा गया है। सवाल ये है कि क्या तीर्थयात्रा पर आने वाला श्रद्धालु अपनी सुरक्षा का इंतजाम खुद करके आए ?