उत्तराखंड में हाईवे पर जलती कार से निकली लाश..बड़े हत्याकांड की आशंका

उत्तराखंड में देर रात सड़क किनारे खड़ी लग्जरी कार के अंदर एक लाश जली हालत में मिली..हत्या के सबूत मिटाने के लिए कार को आग लगा दी गई थी
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
उत्तराखंड: car catch fire in haldwani
Image: car catch fire in haldwani

नैनीताल: हल्द्वानी में हाईवे किनारे धधकती लग्जरी कार के भीतर जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझते ही पुलिस ने देखा की कार में ड्राइवर की सीट खाली थी, जबकि सहचालक की सीट पर बैठे शख्स की जलने की वजह से मौत हो गई थी..घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है, कहा जा रहा है कि किसी ने हत्या कर कर लाश को ठिकाने लगाने के इरादे से कार में आग लगा दी होगी। ये घटना भीमताल-हल्द्वानी हाईवे की है, जहां सलडी के पास देर रात 9 बजे एक कार धूं-धूं कर जल उठी। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि कार सड़क के किनारे खड़ी थी, जिसमें चालक की सीट खाली मिली। कार में जिस शख्स की लाश मिली है, वो सहचालक की सीट पर बैठा था। लाश महिला की है या फिर पुरुष की इसके बारे में फिलहाल पता नहीं चला है।

यह भी पढें - उत्तराखंड: जहर खाने से फौजी की पत्नी की मौत ...5 महीने पहले ही हुई थी शादी
पुलिस ने कहा कि ये मामला हत्या कर साक्ष्य छिपाने का भी हो सकता है। पुलिस के पहुंचने तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, कार का नंबर भी पूरी तरह जल गया था, जिस वजह से कार के मालिक का भी पता नहीं चल पा रहा...वहीं सूत्र कह रहे हैं कि कार ऊधमसिंहनगर की थी, कार के हैंडब्रेक लगे हुए थे, पर पुलिस ने इसकी पुष्टी नहीं की है। आपको बता दें कि एक तरफ पर्यटन सीजन के चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी मची हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ इलाके में लगातार मिल रही लाशों ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले 4 दिनों में 3 लाशें मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है...पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती लाशों की शिनाख्त कराना है..बहरहाल पुलिस ने जल चुकी कार और लाश को कब्जे में ले लिया है, शव महिला का है या पुरुष का, यह डीएनए की जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है।