लोकसभा चुनाव: MP में बीजेपी करेगी क्लीन स्वीप? सामने आया EXIT POLL का पहला नतीजा

लीजिए...मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। आइए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश की तस्वीर दिखा देते हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
उत्तराखंड: LOKSABHA CHUNAV EXIT POLL MP RESULT
Image: LOKSABHA CHUNAV EXIT POLL MP RESULT

: चुनाव मैदान सजा था और दिग्गज एक दूसरे को खुली चुनौती दे रहे थे। वोटर्स का दिल जीतने की कई कोशिशें की गई लेकिन अब वक्त रिजल्ट का है। जाहिर सी बात है कि सभी की सांसें थमी होंगी। इस बीच अलग अलग न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आए हैं। आज तक और एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक एमपी की 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी 26 से 28 सीटों पर परचम लहराएगी। उधर कांग्रेस के पास 1 से 3 सीटें जाती दिख रही हैं। आपको बता दें कि 2014 में इन 29 सीटों पर बीजेपी ने इस प्रदेश में 26 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने 3 सीटें जीती थीं। इस बार भी बीजेपी को इतनी ही सीटें मिलती दिख रही हैं। दूसरी बार भी चुनावी मैदान में बीजेपी क्लीन स्वीप करती दिख रही है। आपको बता दें कि आज तक एक्सिस माइ इंडिया ने 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 लाख 42 हजार 187 मतदाताओं से उनकी राय के आधार पर ये सबसे बड़ा एग्जिट पोल किया गया है।

यह भी पढें - उत्तराखडं: ऋषभ पंत की बहन का Cafe गंदगी फैला रहा था...नगर निगम ने लगाया जुर्माना
बता दें कि देश की 542 लोकसभा सीट के लिए सात चरणों में मतदान किए गए। जिसमें पहले पहले चरण के मतदान 11 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल, तीसरे चरण का 23 अप्रैल, चौथा चरण का 29 अप्रैल, पांचवा चरण 6 मई और छठा चरण 12 मई को हुआ। जिसके बाद आज सातवें चरण के मतदान हुए। लेकिन इन मतदान और एग्जिट पोल से हटकर 2014 के एग्जिट पोल पर नजर डालें तो उस दौरान भी एग्जिट पोल काफी हद तक सही नजर आए थे। 2014 का लोकसभा चुनाव 9 चरण में संपन्न हुआ था। वोटों की गिनती 16 मई को की गई थी। इस चुनाव के नतीजों की बात करें तो बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को 336 सीट, कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए को 60 सीट और अन्य क्षेत्रिय दलों के खाते में 147 सीट गई थी। फिलहाल इस बार देखना है कि 23 मई को जब रिजल्ट सबके सामने आते है, तो एग्जिट पोल के नतीजे क्या रहते हैं। इस बार बीजेपी के खाते में कितनी सीट जाती हैं? कांग्रेस...जो बीजेपी को टक्कर देने की बात कह रही थी, उसका परिणाम क्या होता है? ये देखना भी दिलचस्प होगा।