लीजिए...मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। आइए सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ की तस्वीर दिखा देते हैं।
-
आदिशा
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: LOKSABHA CHUNAV EXIT POLL RESULT
: मतदान के बाद एग्जिट पोल के रिजल्ट सामने आ रहे हैं। मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल क्या कहता है, जरा ये भी जान लीजिए। आज तक और एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर बीजेपी 7 से 8 सीटों पर परचम लहराएगी। उधर कांग्रेस के पास 3 से 4 सीटें जाती दिख रही हैं। आपको बता दें कि 2014 में इन 11 सीटों पर बीजेपी ने इस प्रदेश में 10 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने 1 सीट जीती थीं। इस बार भी बीजेपी को इतनी ही सीटें मिलती दिख रही हैं। दूसरी बार भी चुनावी मैदान में बीजेपी क्लीन स्वीप करती दिख रही है।
इस एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में भी बीजेपी सरकार बनती दिख रही है। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को 23 से 25 , तो 1- 2 सीटों पर कांग्रेस जीतती दिख रही है।
उधर इस एग्जिट पोल के रिजल्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में भी बीजेपी सरकार बनती दिख रही है। महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 48 लाकसभा सीटें हैं। इनमें से बीजेपी को 38 से 42, तो कांग्रेस 6 से 10 सीट जीतती दिख रही है।
इसके अलावा गोवा की बात करें तो यहां दो लोकसभा सीटें हैं। इस एग्जिट पोल के मुताबिक दोनों ही सीटों पर बीजेपी जीतती दिख रही है।
अब बात मोदी के गढ़ गुजरात की बात करते हैं। गुजरात में कुल मिलाकर 26 लोकसभा सीटें हैं। इनमें 25 से 26 सीट बीजेपी के हक में जाती दिख रही हैं। कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा 1 सीट पर सिमट सकती है।
आपको बता दें कि आज तक एक्सिस माइ इंडिया ने 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 लाख 42 हजार 187 मतदाताओं से उनकी राय के आधार पर ये सबसे बड़ा एग्जिट पोल किया गया है।
यह भी पढें - लोकसभा चुनाव: MP में बीजेपी करेगी क्लीन स्वीप? सामने आया EXIT POLL का पहला नतीजा
बता दें कि देश की 542 लोकसभा सीट के लिए सात चरणों में मतदान किए गए। जिसमें पहले पहले चरण के मतदान 11 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल, तीसरे चरण का 23 अप्रैल, चौथा चरण का 29 अप्रैल, पांचवा चरण 6 मई और छठा चरण 12 मई को हुआ। जिसके बाद आज सातवें चरण के मतदान हुए। लेकिन इन मतदान और एग्जिट पोल से हटकर 2014 के एग्जिट पोल पर नजर डालें तो उस दौरान भी एग्जिट पोल काफी हद तक सही नजर आए थे। 2014 का लोकसभा चुनाव 9 चरण में संपन्न हुआ था। वोटों की गिनती 16 मई को की गई थी। इस चुनाव के नतीजों की बात करें तो बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को 336 सीट, कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए को 60 सीट और अन्य क्षेत्रिय दलों के खाते में 147 सीट गई थी। फिलहाल इस बार देखना है कि 23 मई को जब रिजल्ट सबके सामने आते है, तो एग्जिट पोल के नतीजे क्या रहते हैं। इस बार बीजेपी के खाते में कितनी सीट जाती हैं? कांग्रेस...जो बीजेपी को टक्कर देने की बात कह रही थी, उसका परिणाम क्या होता है? ये देखना भी दिलचस्प होगा।