पहाड़ का सबसे खौफनाक हत्‍याकांड...पति की हत्या में पत्‍नी गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश जारी

खबर चौंकाती है...क्योंकि उस दिन सभी ने इसे महज एक दुर्घटना मान लिया था। सड़क पर धू-धू कर जलती एक कार से एक लाश निकली थी। मामले में बड़े खुलासे पढ़िए
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
उत्तराखंड: haldwani burn and murder case women arrest
Image: haldwani burn and murder case women arrest

नैनीताल: ये घटना 16 मई की रात की है। उत्तराखंड के भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर सलड़ी में हाईवे किनारे एक लग्जरी कार धू-धू कर जल रही थी, फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन आग बुझाने के बाद तलाशी के दौरान पुलिस को कार में से जो मिला, उसे देख उनके होश उड़ गए। कार में एक लाश पड़ी थी...उसी वक्त अंदाजा लगाया जा रहा था कि हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के इरादे से कार फूंकी गई है...ये अंदाजा सही साबित होता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि ये लाश 40 साल के अवतार सिंह की है, पुलिस ने अवतार सिंह की हत्या के मामले में उसकी 38 साल की पत्नी नीलम पर केस दर्ज किया है। दरअसल अवतार के पिता ने बहू नीलम के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसमे गंभीर आरोप लगाए गए थे। आरोप है कि नीलम ने अपने प्रेमी मनीष मिश्रा के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने नीलम को उसके रुद्रपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढें - देवभूमि में गोकशी.. यहां मकान से मिला 70 किलो गोमांस, वहां ट्रॉली से निकले गोवंश
पता चला है कि नीलम 16 मई को अपना इलाज कराने के बहाने एसेंट कार से हल्द्वानी आई थी। उसी दिन शाम को अवतार गायब हो गया। अवतार की कार संख्या यूके06-एएफ-8111 भीमताल थाना क्षेत्र के सलड़ी में रात करीब आठ बजे जलती हुई मिली। उसमें एक लाश रखी थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे पता चला कि ये लाश पुरुष की थी। वहीं सोमवार को अवतार सिंह के पिता गुलजार सिंह और उसके बडे़ भाई जगतार सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। दोनों ने तहरीर में कहा है कि उनकी बहू नीलम ने अपने साथी मनीष मिश्रा के साथ मिलकर साजिश के तहत अवतार की हत्या कर दी है। उसका शव जला दिया है। नीलम और मनीष के बीच प्रेम-प्रसंग था, जिसका अवतार सिंह और उसका परिवार विरोध करते आ रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शक के आधार पर नीलम को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढें - उत्तराखंड: जहर खाने से फौजी की पत्नी की मौत ...5 महीने पहले ही हुई थी शादी
आरोपी मनीष की तलाश जारी है, पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का दावा किया है। वहीं मनीष मिश्रा के बारे में बताया जा रहा है कि वह एक सिक्योरिटी कंपनी में इंचार्ज था, जहां से उसे हटाया जा चुका था। मर्डर के तार शुरू से ही रुद्रपुर से जुड़े रहे। 16 मई की रात हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर सलड़ी के पास जली कार में ड्राइवर सीट के बगल की सीट पर कंकाल मिला था। कार रुद्रपुर निवासी अवतार सिंह की थी और वह अब भी लापता हैं। पुलिस ने कंकाल को अवतार का मानकर इसे परिजनों को सौंपने की अनुमति दे दी है, अवतार सिंह मूल रूप से अंबाला के रहने वाले थे, वो सिडकुल के लेबर सप्लायर थे। पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी के साथ ही मामले का जल्द खुलासा करने का दावा किया है। अवतार सिंह की हत्या से पर्दा करीब-करीब उठ गया है। उसकी हत्या में पत्नी और उसके एक मित्र के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा पिता और अवतार के बडे़ भाई बेटे की तहरीर पर पुलिस किया गया है।