उत्तराखंड: जंगल में घास लेने गई थी महिला..आदमखोर ने बनाया निवाला, गांव में मातम

उत्तराखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। घास काटने गई महिला को आदमखोर गुलदार ने निवाला बना दिया। जंगल से आधा खाया हुआ शव बरामद हुआ है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
उत्तराखंड: LEOPARD KILLED WOMEN IN UTTARAKHAND
Image: LEOPARD KILLED WOMEN IN UTTARAKHAND

देहरादून: उत्तराखंड में विषम हालातों में लोग किस तरह से जीवन यापन कर रहे हैं, ये बात अब किसी से छुपी नहीं है। ये बात भी सच है कि जंगल कट रहे हैं और जानवरों की धमक अब इंसानी बस्तियों तक पहुंच गई है। इसका एक नजारा फिर से देखने मिला, जब एक गांव में मातम पसर गया। ये घटना ज्यादा दूर नहीं बल्कि देहरादून से सटे रायवाला की है। यहां सौंग नदी के किनारे घास काट रही कमला देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। इसके बाद गुलदार महिला को अपने साथ जंगल में ले गया और वहां उसे निवाला बना दिया। इससे भी ज्यादा सचेत कर देने वाली खबर ये है कि रायवाला में इस साल ये गुलदार के हमले की तीसरी घटना है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11 बजे, रायवाला के साहबनगर की रहने वाली कमला देवी दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास-पत्ती लेने गई थी। सौंग नदी के किनारे जब तीनों घास-पत्ती ले रही थीं, तो झाड़ियों के बीच से निकलकर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढें - पहाड़ में छात्राओं पर खूंखार बंदरों का हमला..घायल छात्राएं अस्पताल में भर्ती
मौके पर हड़कंप मच गया...जब तक बाकी महिलाएं कुछ समझ पाती, तब तक गुलदार ने कमला देवी पर झपट्टा मार दिया और उठा कर जंगल की तरफ ले गया। इसके बाद महिलाओं ने खूब चीख पुकार मचाई तो मौके पर लोग जमा हुए। तुरंत ही वन कर्मियों को इस बात की खबर की गई। टीम मौके पर पहुंची और जंगल में कॉम्बिंग शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद महिला का अधखाया शव जंगल की बीच से बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस क्षेत्र में 6 साल के भीतर 24 लोगों को गुलदार अपना निवाला बना चुका है। ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल ने मीडिया को बताया कि गांव के आसपास काफी समय से गुलदार मंडरा रहा है। इस वजह से गांव में दहशत का माहौल है। अब देखना है कि वन विभाग इस सिलसिले में क्या काम करता है।