लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड के शुरुआती रुझान..बीजेपी ने बढ़ाई बढ़त

लोकसभा चुनाव में आज फैसले का दिन है। चलिए आपको उत्तराखंड की पहली सीट का रुझान बता देते हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
उत्तराखंड: uttarakhand loksabha seat result haridwar
Image: uttarakhand loksabha seat result haridwar

: लोकसभा चुनाव में आज फैसले का दिन है, इसलिए दिग्गजों की सांसें थमी हैं। कुछ देर में ही सारी तस्वीर साफ हो जाएगी। इस बीच उत्तराखंड में पहली सीट का रुझान सामने आ रहा है। इस रुझान में बीजेपी एक सीट पर आगे बढ़ती दिख रही है। जी हां हरिद्वार लोकसभा सीट पर बीजेपी आगे बढ़ती दिख रही है। भाजपा ने इस बार फिर से अपने कद्दावर नेता मौजूदा सांसद और पूर्व सीएम डॉ.रमेश पोखरियाल पर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने हरीश रावत के ऐन मौके पर मैदान से हटने के बाद उनके विकल्प के तौर पर अनुभवी अंबरीष कुमार को सामने किया है। तीर्थनगरी हरिद्वार बीजेपी के लिए उर्वरा भूमि है। हरिद्वार लोकसभा सीट पर एक बार फिर से हिंदुत्व बड़ा मुद्दा है। इस लोकसभा के 11 चुनावों में सबसे ज्यादा पांच बार इस सीट पर भाजपा जीती है। इस लोकसभा सीट के अंतर्गत शामिल 14 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें से तीन को छोड़ दें, तो बाकी 11 भाजपा के हैं। इसी वजह से बीजेपी का मनोबल बढ़ा है। भाजपा-कांग्रेस की लड़ाई के बीच सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही बसपा की भूमिका यहां अहम है। इस सीट पर चुनावी समीकरण जाति-क्षेत्र के बीच भी उलझे हैं। कुल मिलाकर प्रतिष्ठा बचाने और प्रभुत्व जमाने की यह लड़ाई बेहद दिलचस्प हो चली है।