Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
: लोकसभा चुनाव में फैसले की घड़ी है और देशभर की निगाहें टीवी स्क्रीन पर हैं। चुनावी रिजल्ट में उत्तराखंड पर भी देशभर की निगाहें हैं क्योंकि पिछली बार प्रचंड बहुमत बीजेपी को ही गया था। 5 सीटों पर बीजेपी ने परचम लहराया था। इस बार भी बीजेपी के लिए शुरुआती खुशखबरी आ रही है। इस वक्त के ताजा रुझान कहते हैं कि उत्तराखंड की 5 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। ईटीवी के मुताबिक इस वक्त उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। टिहरी लोकसभा सीट से माला राज्य लक्ष्मी आगे चल रही हैं, हरिद्वार लोकसभा सीट पर रमेश पोखरियाल आगे चल रहे हैं, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी के अजय भट्ट आगे चल रहे हैं, पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत आगे चल रहे हैं जबकि अल्मोड़ा से अजय टम्टा आगे चल रहे हैं। उत्तराखंड चुनाव 2019 (Uttarakhand elections 2019) के लिए राज्य की सभी सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान हुआ था. पिछली बार बीजेपी ने चार सीटें कांग्रेस से छीन ली थीं और अपनी एक सीट बरकरार रखी थी. नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी जीते थे. हरिद्वार में हरीश रावत की पत्नी कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका रावत बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से हार गई थीं. पौड़ी में जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने जीत हासिल की. टिहरी में बीजेपी की माला राज्यलक्ष्मी शाह और अल्मोड़ा सुरक्षित संसदीय क्षेत्र में बीजेपी के अजय टम्टा जीते थे.