इस वक्त नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा से अजय भट्ट जबरदस्त जीत हासिल करते दिख रहे हैं।
-
आदिशा
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: NANITAL LOKSABHA SEAT RESULT 2019
नैनीताल: एक तरफ उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और दूसरी तरफ उत्तराखंड बीजेपी के कद्दावर नेता अजय भट्ट...नैनीताल लोकसभा सीट पर बड़े बड़े दांव लग रहे थे और इस वजह से ये लड़ाई बड़ी दिलचस्प हो रही थी। एक तरफ हरीश रावत हरिद्वार सीट छोड़कर पहाड़ों की तरफ चले आए, तो दूसरी तरफ बीजेपी ने जीत के लिए अपना प्लान तैयार कर दिया। इस वक्त के ताजा रुझान कह रहे हैं कि नैनीताल लोकसभा सीट से बीजेपी के अजय भट्ट करीब 1 लाख वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। नैनीताल सीट पर अब तक भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को 220234 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को 94890 वोट मिले हैं। आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने इस सीट से 2 लाख 84 हजार 717 वोटों से जीत हासिल की थी। 2014 में भगत सिंह कोश्यारी को 6 लाख 36 हजार 769 वोट मिले थे और कांग्रेस के करण चंद सिंह बाबा को 3 लाख 52 हजार 52 वोट मिले थे। इस लोकसभा सीट में कुल 14 विधानसभा सीटें आती हैं। नैनीताल जिले में भीमताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुआं, नैनीताल, सीटें हैं. जबकि उधमसिंह नगर जिले में बाजपुर, गदरपुर, जशपुर, काशीपुर, खटीमा, किच्छा, नानकमत्ता, रुद्रपुर और सितारगंज सीट आती हैं।