Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि चुनाव नतीजे देखने के लिए मतगणना केन्द्र पर आए कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ये घटना मध्य प्रदेश के सीहोर की है। बताया जा रहा है कि यहां एक मतगणना केंद्र पर सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर आए थे। रतन सिंह ठाकुर मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती देखने के लिए पहुंचे थे। काउंटिंग देखते देखते वो अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। वो गश खाकर कुर्सियों पर गिर पड़े। इसके बाद मौके पर ही हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि देशभर में लोकसभा चुनाव की काउंटिंग चल रही है। इस वक्त रुझानों में बीजेपी 300 के आंकड़े को पार करती दिख रही है। खासतौर पर मध्य प्रदेश में बीजेपी बड़ी जीत की तरफ जाती दिख रही है।