नैनीताल लोकसभा सीट पर चुनाव नतीजे बेहद दिलचस्प रहे, अजय भट्ट ने हरीश रावत को पटखनी तो दी ही, साथ ही 5 अन्य प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त करा दी।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: nainital loksabha seat RESULT five candidates security confiscated
नैनीताल: लोकसभा चुनाव में चली मोदी लहर ने एक बार फिर बीजेपी के कई धुरंधरों को तार दिया। सूबे में जिन बीजेपी नेताओं का राजनीतिक जीवन संकट के दौर से गुजर रहा था, इस चुनाव में उनकी नैय्या भी पार लग गई। उत्तराखंड में हुए चुनाव में बीजेपी ने सभी लोकसभा सीटों पर बंपर जीत हासिल की, लेकिन जीत का जो स्वाद नैनीताल के बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने चखा है, वो शायद ही किसी और को नसीब हो पाया हो। नैनीताल सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले अजय भट्ट अजेय बनकर उभरे। उन्होंने कांग्रेस महासचिव हरीश रावत को ना सिर्फ बड़े अंतर से हराया, बल्कि नैनीताल लोकसभा सीट के बाकी पांचों प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त करा दी। इस सीट पर हरीश रावत को छोड़कर दूसरे सारे चुनाव प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। बीजेपी को साल 2014 के मुकाबले काफी ज्यादा वोट पड़े। एक और बात आपको बताते हैं और वो ये है कि यहां ऐसे लोग भी काफी तादाद में हैं जिनका लोकतंत्र पर तो भरोसा है, लेकिन राजनेताओं पर नहीं। यही वजह है कि नैनीताल में लोगों ने नोटा का भी खूब इस्तेमाल किया, यहां नोटा चौथे नंबर पर रहा है। नैनीताल जिले के 5 विधानसभा क्षेत्र में हुई मतगणना की बात करें तो यहां 4538 नोटा पड़े।
यह भी पढें - बदरीनाथ धाम में SDM पर बदसलूकी का आरोप..भगवान को देरी से लगा भोग
मोदी लहर के असर से नैनीताल लोकसभा सीट भी अछूती नहीं रही। सियासत के लिहाज से बेहद अहम मानी जाने वाली इस लोकसभा सीट पर 7 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। भाग्य ने अजय भट्ट का साथ दिया और वो जीत गए। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत हार गए, लेकिन कम से कम उनकी जमानत जब्त नहीं हुई। बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट को 772195 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को 433099 वोट मिले हैं। बाकी बचे 5 प्रत्याशियों के लिए तो ये चुनाव किसी बुरे सपने जैसा ही साबित हुआ। इन सातों प्रत्याशियों में से हरीश रावत के अलावा अन्य सभी 5 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। नैनीताल लोकसभा सीट से बीजेपी के अजय भट्ट, कांग्रेस से हरीश रावत, बहुजन समाज पार्टी से नवीत अग्रवाल, सीपीआई से कैलाश पांडे, प्रगतिशील लोक मंच से प्रेम प्रकाश आर्य और निर्दलीय सुकुमार विश्वास मैदान में थे। सबसे कम वोट बहुजन मुक्ति मोर्चा की ज्योति राकेश टम्टा को मिले। उन्हें केवल 2053 वोट मिले। वहीं बसपा के नवनीत अग्रवाल 5333 वोट बटोर पाए। अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद अजय भट्ट ने कहा कि उनकी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जनता को जाता है। जनता मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहती है, इसलिए उसने बीजेपी को वोट दिया है।