उत्तराखंड में मोदी का क्रेज देखिए...जीत की खुशी में ऑटो वाले ने फ्री में कराई सवारी

उत्तराखंड में पीएम मोदी की जीत की खुशी में उनके एक फैन ने कुछ ऐसा किया कि आज हर जगह उसकी चर्चा हो रही है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
उत्तराखंड: PM MODI FAN IN UTTARAKHAND
Image: PM MODI FAN IN UTTARAKHAND

नैनीताल: शाहरुख, आमिर और सलमान के फैंस के बारे में तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैंस सुर्खियों में हैं। बड़ी जीत हासिल कर बीजेपी और पीएम मोदी दोबारा देश की सत्ता में आ गए। ये मौका पीएम मोदी के लिए जितना खास है, उनके फैंस के लिए भी उतना ही यादगार है। हल्द्वानी में पीएम मोदी की जीत पर एक ऑटो चालक ने जो किया, वो करने के लिए सचमुच बड़ा दिल चाहिए। ये ऑटो चालक हैं 24 साल के जमुना प्रसाद, जिन्होंने पीएम मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाने की खुशी में पूरा दिन यात्रियों को ऑटो में सवारी कराई, वो भी बिल्कुल मुफ्त...मोदी की जीत की खुशी में जमुना ने बिना किराया लिए उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाया। जमुना प्रसाद खुद को मोदी का सबसे बड़ा समर्थक बताते हैं। वो दुर्गा विहार फेज वन में रहते हैं। परिवार की गुजर बसर के लिए वो ऑटो चलाते हैं। उनके दिन की शुरुआत सुबह पांच बजे होती है। सुबह से लेकर रात के 8 बजे तक वो सड़कों पर ऑटो दौड़ाते हैं।

  • फ्री में सवारी

    PM MODI FAN IN UTTARAKHAND
    Pic: 1/ 2
    Image: PM MODI FAN IN UTTARAKHAND

    गुरुवार रात जैसे ही चुनाव परिणाम आए उन्होंने तय कर लिया की शुक्रवार को वो किसी भी सवारी से किराया नहीं लेंगे। ये मोदी के दोबारा पीएम बनने की खुशी सेलिब्रेट करने का उनका अपना तरीका था। शुक्रवार को सुबह पांच बजे से वो सवारियों को दिनभर ढोते रहे, जिसने जहां बोला उसे वहां तक पहुंचाया लेकिन किराया नहीं लिया। हर दिन वो कुछ समय आराम के लिए निकाला करते थे, लेकिन शुक्रवार को ना तो आराम किया और ना ही खाना खाया। वैसे वो सिर्फ नैनीताल रूट पर ऑटो चलाते हैं, पर शुक्रवार को कालाढूंगी रोड तक सवारियों को छोड़ा। इस रूट का परमिट ना होने की वजह से उन्हें दिक्कत हो सकती थी, लेकिन बीजेपी के जीतने की खुशी में उन्होंने कोई परवाह नहीं की।

  • वायरल हो रही है फोटो

    PM MODI FAN IN UTTARAKHAND
    Pic: 2/ 2
    Image: PM MODI FAN IN UTTARAKHAND

    उनके ऑटो पर बकायदा पोस्टर भी चस्पा थे, जिन्हें देख सवारियां भी झट से उनका ऑटो रुकवा दे रही थीं। यात्रियों ने भी इस शानदार ऑफर का खूब फायदा उठाया। जमुना प्रसाद पूरे दिन मेहनत कर किसी तरह हजार रुपए तक कमा लेते हैं, लेकिन शुक्रवार को उन्हें कमाई ना होने का कोई मलाल नहीं हुआ। जमुना प्रसाद कहते हैं कि पीएम मोदी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है, कमाई नहीं हुई इसका दुख नहीं, लेकिन मोदी एक बार फिर देश के पीएम बनने जा रहे हैं, इस बात की खुशी बहुत है।