Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: सरकारी नौकरी का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जल्द ही प्रदेश सरकार खाली पदों पर भर्ती के लिए अहम फैसले लेने वाली है। जून के पहले हफ्ते में कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने और भर्ती प्रक्रिया संबंधी बड़े फैसले लिए जाएंगे। अब तक लोकसभा आचार संहिता लगी थी और अब माना जा रहा है कि चुनाव की आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रदेश सरकार कैबिनेट बैठक बुलाने की तैयारी कर रही है। यहां बड़े फैसले लिए जाने की पूरी संभावनाएं हैं। कैबिनेट के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी, इसमें जो अहम मुद्दे रखे जाएंगे, उनके बारे में भी आपको बता देते हैं। इस बैठक में खाली पदों के सापेक्ष भर्तियों के संबंध में फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही औद्योगिक निवेश में भूमि उपलब्धता में आ रही दिक्कतों को लेकर अहम फैसले हो सकते हैं। मंत्रिमंडल की बैठक में आवासीय नीति से संबंधित संशोधनों पर भी निर्णय होने की उम्मीद है।