Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम आए थे। उस वक्त उन्होंने वादा किया था कि जल्द ही इन धामों में विकास रफ्तार पकड़ेगा, बदरी-केदारधाम जगमगाने लगेंगे...पीएम को यहां से लौटे अभी एक पखवाड़ा भी नहीं हुआ है कि पीएम के वादों को धरातल पर उतारने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। ये सच है कि अब बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम कभी अंधेरे में नहीं डूबेंगे। जैसे हरि-हर की महिमा अनंत है, वैसे ही इन धामों में निर्बाध रूप से लगातार बिजली की आपूर्ति की जाएगी। राज्य सरकार ने चारों धामों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति जारी रखने का फैसला लिया है। इसके साथ ही चमोली जिले में सीमा पर स्थित आईटीबीपी के शिविरों में भी 24 घंटे बिजली आएगी। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बीसी के मिश्रा ने हाल ही में बदरीनाथ और केदारनाथ का दौरा भी किया था। इस दौरान उन्होंने दोनों धामों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। केदारनाथ में बिजली आपूर्ति लगातार होती रहे इसके लिए यूपीसीएल 33 केवी का एक सब-स्टेशन रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग में लगाएगा। जिस पर 10 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इससे धाम में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी।