उत्तराखंड में बेरोजगारों युवाओं के लिए बंपर खबर...40 हजार सरकारी पदों के लिए होगी भर्ती

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है, प्रदेश सरकार ने अलग-अलग विभागों में खाली पदों को जल्द भरने की कवायद शुरू कर दी है...आप भी तैयारी कर लें
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
उत्तराखंड सरकारी नौकरी: govrnment jobs in uttarakhand
Image: govrnment jobs in uttarakhand

देहरादून: सरकारी नौकरी भला कौन नहीं चाहता। इस वक्त प्रदेश के लाखों युवा भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता और दूसरी वजहों से अब तक खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। आचार संहिता खत्म होने के बाद विभागों में खाली पदों पर जल्द भर्ती शुरू होगी। ये सूबे के उन बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी हासिल करने का शानदार मौका है, जो कि भर्ती शुरू होने की बाट जोह रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने विभागों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने इस संबंध में अधिकारियों को पत्र भी लिखा है, जिसमें कहा गया है कि विभागों में खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। विभागों के जो कर्मचारी प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए भी राहत वाली खबर है। कर्मचारियों की पदोन्नति पर भी जल्द ही फैसला हो जाएगा। जो कर्मचारी प्रमोशन पाकर दूसरे पदों पर काबिज होंगे, उनकी जगह दूसरे युवाओं को काम करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढें - देवभूमि के ITBP जवान ने गाया देश को समर्पित गीत..देशभर में हुई आवाज़ की तारीफ...देखिए
अधिकारियों को लिखे पत्र में अपर मुख्य सचिव ने लिखा है कि विभिन्न विभागों में सेवा संवर्गों से सीधी भर्ती और पदोन्नति के अनेक पद रिक्त होने के कारण तमाम सेवाओं और कार्यक्रमों में कठिनाई पैदा हो रही हैं। ऐसे में जल्द से जल्द चयन प्रक्रिया अपनाकर भर्ती प्रक्रिया को शुरू की जाए। इस पत्र में ये भी लिखा है कि सीधी भर्ती के पदों पर चयन प्रक्रिया में देरी होना संभव है, पर पदोन्नति कर भरे जाने वाले पदों के मामले में ज्यादा समय नहीं लगता है। पदोन्नति कोटे के खाली पदों को जल्द भरा जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को सीधी भर्ती और पदोन्नति कोटे के रिक्त पदों की समीक्षा कर विवरण तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। कुल मिलाकर त्रिवेंद्र सरकार इस मामले में गंभीर है। इस वक्त उत्तराखंड के अलग-अलग विभागों में करीब 40 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। थोड़ी देर हुई है, लेकिन अब इन पदों पर भर्ती के लिए शासन गंभीर है, जरूरी दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से बेरोजगार युवाओं को फायदा होगा, हजारों युवा सरकारी नौकरी करने का अपना सपना पूरा कर सकेंगे।