Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: बच्चे मासूम होते हैं, सही-गलत का फर्क नहीं समझ पाते, इसीलिए उन्हें सुरक्षा और संरक्षण की जरूरत होती है। हर इंसान का फर्ज बनता है कि वो इन्हें सुरक्षा दे...ये बात हर समाज में सर्वमान्य है, लेकिन कड़वा सच ये भी है कि आज जघन्य अपराधों के ज्यादातर शिकार बच्चे ही होते हैं। पहाड़ भी ऐसी घटनाओं से अछूता नहीं है। पहाड़ को दहला देने वाला ऐसा ही एक मामला टिहरी में सामने आया है, जहां नैनबाग के सेंदुल गांव में रहने वाले 32 साल के आदमी ने 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची चीखती रही, छोड़ देने की मिन्नतें करती रही, लेकिन आरोपी हैवान को उस पर तरस नहीं आया। पीड़ित बच्ची दलित परिवार से है, इस घटना के बाद इलाके में बवाल मचा हुआ है। पता चला है कि आरोपी इलाके में ही परचून की दुकान चलाता है, यही नहीं वो शादीशुदा भी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं बच्ची के पिता का कहना है कि गांव के ही कुछ दबंग उन पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। बच्ची के साथ ही पूरे परिवार की जान खतरे में है। आगे जानिए पूरा मामला..