Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया था कि जून महीने से उत्तराखंड में भर्तियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसा ही देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत स्वास्थ्य विभाग से की गई है। उत्तराखंड में जल्द ही फार्मासिस्ट और एएनएम समेत दो हजार खाली पदों पर भर्ती होने वाली है। देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया। कैबिनेट ने संविदा फार्मासिस्टों और एएनएम समेत दूसरे पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी होगी। इन खाली पदों की संख्या करीब 2 हजार है, इसका मतलब ये है कि दो हजार युवाओं के पास सरकारी नौकरी हासिल करने का शानदार मौका है, तो अपनी तैयारी शुरू कर दीजिए। डॉक्यूमेंट्स रेडी रखिए, जल्द ही अधिसूचना जारी होगी, जिसके बाद आप जॉब के लिए एप्लाई कर सकते हैं। सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में भर्ती प्रक्रिया समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।