उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन...PM मोदी समेत देश के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

ये उत्तराखंड के लिए अपूर्णीय क्षति है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर देशभर के दिग्गजों ने भावभीनी श्रद्धांजली दी है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
प्रकाश पंत निधन: PRAKASH PANT DIED PM MODI TWEET
Image: PRAKASH PANT DIED PM MODI TWEET

: और उत्तराखंड के लिए ये दुखद खबर आई कि वित्त मंत्री प्रकाश पंत नहीं रहे। वो महज एक नेता, एक विधायक या फिर एक मंत्री नहीं रहे बल्कि देवभूमि के लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले जननेता रहे हैं। वित्त मंत्री प्रकाश पंत के जाने से हर कोई सन्न है और हर आंख नम है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रकाश पंत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। हम आपको दिखा रहे हैं कि किस तरह से पीएम मोदी समेत देशभर के दिग्गज नेताओं ने प्रकाश पंत को नमन किया है। आपको बता दें अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्सास के अस्पताल में प्रकाश पंत ने अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले ही वे इलाज के लिए अमेरिका गए थे। इससे पहले पंत दिल्ली स्थित राजीव गांधी अस्पताल के ICU में भी कुछ दिन भर्ती रहे थे लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने से वह अमेरिका इलाज के लिए चले गए थे। आगे देखिए देश के पीएम मोदी ने क्या लिखा है।

पीएम मोदी ने लिखा है कि ‘उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के जाने से मैं स्तब्ध हूं।उनकी ऑर्गेनाइजिंग स्किल ने बीजेपी को हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया।उत्तराखंड की प्रगति में उन्होंने बड़ा योगदान दिया है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और उनके चाहने वालों के साथ हैं।’


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा है कि ‘’उत्तराखंड सरकार में वित्त मंत्री श्री प्रकाश पंत के निधन से मुझे गहरी वेदना की अनुभूति हुई है। प्रकाशजी एक कुशल प्रशासक एवं संगठनकर्ता होने के साथ-साथ अपनी सौम्यता, सरलता एवं सज्जनता के लिए जनता के बीच लोकप्रिय थे। मैं उनके शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।’’


सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिखा है कि ‘प्रकाश जी के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएँ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दुःख की इस घड़ी में परिवार को उनके निधन से हुई अपूर्णीय क्षति एवं असहनीय कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करें। प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक एवं सभी सरकारी एवं अर्धसरकारी कार्यालय कल बंद रहेंगे ‘।