Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
: राजनीति के लिहाज से मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के लिए ये साल नई उपलब्धियां लेकर आया। देश की राजनीति में उनका कद बढ़ा है, और पद भी। इसी साल वो दोबारा हरिद्वार से सांसद चुने गए। बीजेपी को बहुमत दिलाने के लिए उन्होंने जो मेहनत की थी, उसका फल भी उन्हें मिला। मोदी मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए उत्तराखंड के पांचों सांसदों के बीच खींचतान चल रही थी, पर सफलता मिली डॉ. निशंक को। अब वो मोदी कैबिनेट में मानव संसाधन विकास मंत्री हैं। जिस दिन से उन्हें ये जिम्मेदारी मिली, उसी दिन से उनके पीएस के नाम को लेकर भी चर्चाएं होने लगी थीं। अब पता चला है कि डॉ. निशंक के पीएस का नाम लगभग फाइनल हो गया है। उत्तराखंड कैडर के आईएएस अफसर को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के पीएस पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सूत्रों से मिली खबर की मानें तो आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम मंत्री निशंक के पीएस बन सकते हैं। इस वक्त वो गढ़वाल आयुक्त के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपको बता दें कि बीवीआरसी पुरुषोत्तम कुछ महीने पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से उत्तराखंड लौटे हैं। अब उनके डॉ. निशंक के पीएस बनने की चर्चा है। इन चर्चाओं के बीच खबर है कि पुरुषोत्तम के केंद्र में प्रतिनियुक्त के लिए दोबारा लौटने के लिए एक पत्र उत्तराखंड शासन को पहुंच गया है। राज्य सरकार की तरफ से एनओसी मिलने के साथ ही केंद्रीय कार्मिक विभाग आगे की कार्रवाई शुरू कर देगा। बीवीआरसी पुरुषोत्तम उत्तराखंड कैडर, 2004 बैच के आईएएस अफसर हैं। देखना है इस मामले में आगे क्या होता है।