Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: इसे सादगी कहते हैं...विश्व की एक महान खिलाड़ी और भारत की शान बढ़ाने वाली मैरीकॉम चाहें तो अपने साथ लाव लश्कर लेकर चल सकती थीं...लेकिन ऐसा नहीं है। सादगीपसंद ये महान खिलाड़ी देवभूमि आई। 5 बार की इस विश्व चैंपियन की कई कहानियां आपने सुनी देखी होंगी। ये बात भी आप जानते होंगे कि मैरीकॉम एक चैंपियन होने के साथ साथ एक जिम्मेदार मां भी हैं। बस फिर क्या था? गर्मियों का वक्त है और मैरीकॉम घूमने के लिए देवभूमि आ गई। कुछ देर के लिए ही सही लेकिन मैरीकॉम धनौल्टी आईं और ईको पार्क में उन्होंने अपने परिवार के साथ चहलकदमी की। ईको पार्क के सचिव तपेन्द्र बेलवाल ने मैरीकॉम और उनके परिवार को ईको पार्क की सैर कराई। देवभूमि की खूबसूरती देखकर मैरीकॉम ने कहा कि ये बेहद ही शानदार जगह है। इसकी खूबसूरती को बरकरार रखने की जरूरत है।