Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
: वास्तव में ये एक बहुत अच्छी पहल है। पहाड़ के 10 जिलों के घोस्ट विलेज को मॉर्डन विलेज में बदलने की तैयारी हो रही है। हो सकता है कि नीति आयोग ही उत्तराखंड के 10 जिलों के 10 गावों से इस काम की शुरुआत करे। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज जारी विज्ञप्ति में कहा कि जल्द ही भारत सरकार का नीति आयोग शीघ्र उत्तराखंड के 10 पर्वतीय जनपदों मैं एक-एक निर्जन गांव (घोस्ट विलेज) को गोद लेकर उसे मॉडल विलेज के रूप में विकसित करेगा। साथ ही नीति आयोग उत्तराखंड की पलायन की समस्या को लेकर एक उच्चस्तरीय अध्ययन रिपोर्ट भी तैयार करेगा तथा उनके द्वारा गोद लिए गए बौर गांव का दौरा भी करेगा। सांसद बलूनी उत्तराखंड में पलायन की समस्या को लेकर भारत सरकार के मंत्रालयों और संस्थानों से निरंतर संवाद कर रहे हैं। आगे पढ़िए
मित्रों, आज नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार जी से उत्तराखंड के पलायन के विषय पर भेंट की। नीति आयोग निम्न तीन...
Posted by Anil Baluni on Wednesday, June 19, 2019