युवक ने नाबालिग संग रेप की कोशिश की, विरोध करने पर आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा और अधमरा छोड़कर भाग गया
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: GIRL MOLESTATION CASE mussoorie
देहरादून: तमाम कड़े कानून बनाए जाने के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बच्चियां ना घर में सुरक्षित हैं, ना बाहर, अब तो अपनों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। ऐसा ही मामला सामने आया है मसूरी में, जहां एक युवक ने नाबालिग संग छेड़छाड़ की, आरोपी ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग को बुरी तरह पीटा और उसे अधमरी छोड़ वहां से फरार हो गया। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पीड़ित की एक सहेली भी आरोपी है। पता चला है कि सहेली ने ही उसे युवक के पास भेजा था। घटना गुरुवार की है, पीड़ित की सहेली ने उसे हाथीपांव रोड पर बुलाया था। पीड़ित जब वहां पहुंची तो उसने देखा कि मौके पर एक युवक पहले से ही मौजूद था। ये युवक नाबालिग को खींच कर झाड़ियों में ले गया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की...आगे पढ़िए
यह भी पढें - उत्तराखंड के सतपुली में बस हादसा…बाल-बाल बची 25 लोगों की जान..देखिए तस्वीरें
विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग को बुरी तरह पीटा और वहां से भाग गया। नाबालिग को काफी देर बाद होश आया। जिसके बाद वो किसी तरह मसूरी कैंपटी पेट्रोल पंप तक पहुंची और सड़क किनारे गिर कर बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की की हालत गंभीर थी, इसीलिए उसे इलाज के लिए दून अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित के परिजनों ने आरोपी युवक और सहेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। सवाल एक बार फिर से वो ही है कि क्या देवभूमि में बेटियां सुरक्षित हैं ?