पहाड़ का युवक हरियाणा से लापता...आज होनी थी शादी...ढूंढने में मदद करें

पहाड़ का महिपाल 20 जून से लापता है, वो हरियाणा के पानीपत में काम करता था, 24-25 जून को महिपाल की शादी है...पढ़ें पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: MAHIPAL SINGH KATHAIT MISSING FROM PANIPAT
Image: MAHIPAL SINGH KATHAIT MISSING FROM PANIPAT

: सोचिए जिन परिवारों के लाल बिना किसी को बताए, अचानक यूं ही कहीं गुम हो जाते हैं उन परिवारों पर क्या गुजरती होगी। आखिर कोई ऐसे-कैसे गायब हो जाता है। जिनकी हंसी से पूरा परिवार मुस्कुराता है, जब वो ऐसे बिना बताए कहीं चले जाते हैं तो माता-पिता का मन अनहोनी की आशंका से कांप जाता है। रह-रहकर बुरे ख्याल मन को सताने लगते हैँ। पहाड़ के रहने वाले महिपाल सिंह कठैत के परिजन भी इन दिनों ऐसे ही दर्द से दो-चार हो रहे हैं। पौड़ी के पाबौ ब्लॉक में रहने वाला महिपाल लापता हो गया है। वो कब-कहां चला गया, किसी को नहीं पता। कल यानि 24 जून को महिपाल की शादी होनी है। उसके गांव चोपड्यो में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं। परिजन उसके घर आने की बाट जोह रहे थे, उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। अगर आपके पास महिपाल के बारे में कुछ भी जानकारी है, तो नीचे दिए नंबरों पर संपर्क करें।

यह भी पढें - औली में 200 करोड़ की शाही शादी के बाद कचरे का ढेर...हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति ने फेसबुक पर एक अपील पोस्ट कर इस युवक की तलाश के लिए मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मदद करने को कहा है। महिपाल सिंह कठैत हरियाणा के पानीपत में नौकरी कर रहा था। 24-25 जून को उसकी शादी है। उसकी शादी के कार्ड बंट चुके हैं, घर पर मेहमान भी आने लगे हैं, लेकिन महिपाल का कोई अता-पता नहीं। वो 20 जून से लापता है। परिजनों ने पुलिस से भी शिकायत की है, पर अब तक महिपाल का सुराग नहीं लग पाया। हमारी आपसे भी अपील है कि अगर आपको इस युवक के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो नीचे दिए गए फोन नंबरों पर सूचित करें। सोशल मीडिया पर भी युवक की डिटेल्स शेयर करें। खासतौर पर वो लोग जो कि दिल्ली, हरियाणा के आस-पास रहते हैं उन्हें अगर महिपाल के बारे में कोई भी खबर मिले तो उसके परिजनों को जरूर बताएं। आपकी सतर्कता एक परिवार को उसकी खुशियां लौटाने में मदद कर सकती है। महिपाल के बारे में अगर आपके पास कोई भी खबर हो तो इन नंबरों पर सूचना दें...मोबाइल नंबर- 9557990520 ,9149641544

महिपाल सिंह कठैत निवासी पौड़ी जो #पानीपत हरियाणा में नौकरी कर रहा था दिनांक 20/6/19 से लापता है । हरियाणा और दिल्ली के ...

Posted by उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति on Friday, June 21, 2019