दीपक रावत को हरिद्वार DM पद से हटाया गया...मिल गई बहुत बड़ी जिम्मेदारी

आखिरकार राज्य समीक्षा ने आपको जो खबर बताई थी, वो सच साबित हुई है। हरिद्वार के डीएम अब दीपक रावत नहीं होंगे...जानिए कौन होगा नया जिलाधिकारी
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
दीपक रावत: DM DEEPAK RAWAT HARIDWAR MAHAKUMBH MELADHIKARI
Image: DM DEEPAK RAWAT HARIDWAR MAHAKUMBH MELADHIKARI

: कुछ वक्त पहले ही हमने आपको खबर बताई थी। हमने आपको बताया था कि हरिद्वार डीएम दीपक रावत को उनके पद से हटाया जा सकता है। आखिरकार ये खबर सच साबित हुई है और डीएम दीपक रावत के कंधों पर अब बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अब डीएम दीपक रावत को हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ का मेलाधिकारी बना दिया गया है। आप समझ सकते हैं कि ये कितनी बड़ी चुनौती है। हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियां अभी से ही जोरों पर हैं। ये एक ऐसा वक्त होता है जब देश और दुनिया से लाखों करोड़ों श्रद्धालु देवभूमि में पधारते हैं। इनती बड़े सैलाब को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी दीपक रावत के कंधों पर होगी। इसके अलावा मेले में होने वाली हर गतिविधइ पर उनकी नजर होगी। कैसे इस बार हरिद्वार महाकुंभ को प्रयागराज कुंभ से भी भव्य बनाया जाए? इस बात का जिम्मा भी दीपक रावत के कंधों पर ही होगा। अब ये भी जान लीजिए कि हरिद्वार का नया जिलाधिकारी कौन होगा।

यह भी पढें - उत्तराखंड के जनरल बिपिन रावत रिटायर होंगे..ये चेहरा बन सकता है अगला आर्मी चीफ
अब सवाल ये है कि अगर दीपक रावत को हरिद्वार डीएम पद से विमुक्त कर दिया गया है, तो उनकी जगह कौन लेगा ? इस बारे में भी आपको बता देते हैं। हरिद्वार के नए जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चौधरी होंगे...इनके पास पहले आबकारी आयुक्त, सूचना महानिदेशक, उत्तराखंड शुगर फेडरेशन के प्रबध निदेशक की जिम्मेदारी थी। अब ये दीपक रावत की जगह हरिद्वार जिलाधिकारी होंगे। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर ये है कि धाकड़ डीएम कहे जाने वाले दीपक रावत के कंधों पर नई जिम्मेदारी दे दी गई है। उम्मीद है कि पहले की ही तरह दीपक रावत अपने कामों से दे श और दुनिया में अलग ही पहचान कायम करेंगे। चुनौतियां बहुत हैं और उम्मीद है कि इस बार फिर से वो हर चुनौती से पार पाएंगे।