Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में यात्रा सीजन पीक पर है, तो वहीं जगह-जगह से यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़पों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। श्रीनगर में बाइक के चालान को लेकर हेमकुंड साहिब तीर्थयात्री और स्थानीय युवकों में झड़प हुई। वहीं मसूरी में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर्स चोरी होने हे बाद पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच झड़प हो गई। नौबत मारपीट तक जा पहुंची। मारपीट में एक युवक को चोट लगी है। हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। इस संबंध में किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घटना कार्निवल रिट्स सिनेमा हॉल के पास की है। जहां सोमवार को एक पर्यटक का पर्स चोरी हो गया था।