Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: उत्तराखंड में एशिया के सबसे ऊंचे बांधों में शुमार टिहरी बांध...ये झील यूं तो दुनियाभर के सैलानियों के लिए रोमांच का दूसरा नाम साबित हुई है। लेकिन अब एक और शानदार खबर है। अब उत्तराखंड की इस झील में सी-प्लेन उतारने की तैयारी हो रही है। खास बात ये है कि इस बात के लिए केन्द्र सरकार की तरफ से भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की मौजूदगी में उड़ान योजना के अंतर्गत टिहरी झील में सी-प्लेन उतारने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और उत्तराखंड सरकार के बीच एमओयू साइन हो गया है। यानी यूं समझ लीजिए कि अब आप टिहरी झील से भी देश के अलग अलग शहरों के लिए उड़ान भर सकेंगे। सरकार ने सी प्लेन के जरिए झील में पर्यटकों को उतारने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। अब यहां वाटरड्रोम की स्थापना की जाएगी। आपको बता दें कि इस योजना के लिए लंबे समय से बातचीत चल रही थी और आखिरकार इस पर मुहर लग गई। अब कभी भी झील में सी प्लेन उतारने का मुहूर्त निकाला जा सकता है।
टिहरी झील में सी प्लेन चलाने का सपना जल्द साकार होगा। #उड़ान योजना के तहत टिहरी झील में सी-प्लेन संचालन व वाटरड्रोम की...
Posted by Trivendra Singh Rawat on Wednesday, July 3, 2019