Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रामनगर: जमीन-पैसों को लेकर हुए झगड़े अक्सर तबाही की वजह बनते हैं। ऐसा ही हुआ है रामनगर में जहां रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। विवाद में तीन सगे भाईयों पर फायरिंग की गई, जिसमें एक भाई की मौत हो गई। दो भाईयों की हालत भी गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पूरा मामला क्या है ये भी बताते हैं। दिल दहला देने वाली ये घटना शनिवार शाम की है। मालधनचौड़ नंबर-8 में रहने वाला 45 साल का संतपाल सिंह शाम को कार से घर लौट रहा था। उसकी कार में काशीपुर का रहने वाला रिजवान, अंकित और दीपक सवार थे। जांच में पता चला है कि संतपाल का अंकित से रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा चल रहा था। तीन दिन पहले भी संतपाल और अंकित की लड़ाई हुई, पर किसी तरह मामला शांत हो या। शनिवार को तो ये बवाल और भी ज्यादा बढ़ गया और फिर खूनी रंग ले लिया। आगे पढ़िए...