Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई मामलों में पर्यटकों की गलती होती है, तो कई में कसूरवार स्थानीय लोग ही होते हैं। आपको याद होगा कुछ दिन पहले मसूरी घूमने आए पर्यटकों का पर्स चोरी होने के बाद दो गुटों में भिड़ंत हुई थी। मंगलवार को एक बार फिर मसूरी में पर्यटक और दुकानदार आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच खूब मारपीट हुई। स्थानीय दुकानदारों पर गंभीर आरोप लगे हैं। पर्यटकों ने कहा कि दुकानदारों ने महिलाओं और बच्चों के साथ भी हाथापाई की। पर्यटक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चार लोग पुलिस हिरासत में हैं। पूरा मामला क्या है ये भी जान लें। दरअसल दिल्ली के रहने वाले धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ मसूरी घूमने पहुंचे थे। मंगलवार को वो कैंपटी फॉल घूमने गए। पर्यटकों के इस दल में महिलाएं थीं, बच्चे भी थे। पर्यटकों ने कैंपटी फॉल के पानी में तैरने वाली ट्यूब ली थी। तैरते वक्त ट्यूब फट गई। बस फिर क्या था? बवाल शुरू हो गया...आगे पढ़िए