Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
: रीवा राजघराने की बेटी उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की बहू बनने जा रही हैं। ...नाम है मोहिना सिंह। मोहिना रीवा राजघराने की राजकुमारी और टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस हैं। पिछले साल 11 अक्टूबर को खबर आई थी कि मोहिना और सुयश महाराज सगाई हुई। लोगों के सामने तब ये जानकारी आई, जब सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई। मोहिना रीवा राजघराने की वे पहली लड़की हैं जो एक्टिंग की दुनियां में आईं। जब सगाई हुई थी, तो इसकी पुष्टि रीवा राजघराने के सचिव शैलेन्द्र एवं राममित्र शर्मा ने की थी। सूत्रों के अनुसार सुयश महाराज और राजकुमारी मोहिना का विवाह इस साल दिसंबर में होगा। खबर है कि रीवा के रिमही की जनता को भी शादी में आमंत्रित किया जाएगा।इस दौरान रीवा किले को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। रीवा की रॉयल फैमिली से मोहिना पहली लड़की है जिन्होंने रियलिटी शो में हिस्सेदारी की और एक्टिंग की दुनिया में आई। आगे देखिए वीडियो