Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
: उत्तराखंड के एक दबंग विधायक हैं कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, इन्हें विवादों का चैंपियन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। कुछ दिनों पहले इनका एक कारनामा बहुत मशहूर हुआ था, दिल्ली में विधायक जी ने किसी पत्रकार को थप्पड़ जड़ दिया था। उस वक्त इनकी खूब फजीहत हुई थी। पर लगता है कि अब विधायक जी को विवादों से डर नहीं लगता। हाल ही में विधायक चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें ये शराब के नशे में धुत होकर डांस कर रहे हैं। विधायक जी के हाथ में चार-चार हथियार भी लहराते दिखे। एक हाथ में पिस्टल और बंदूक थी तो दूसरे में दो पिस्टल थीं। चैंपियन इस वीडियो में भद्दी-भद्दी गालियां देते नजर आए। विधायक जी के इस कारनामे से उनकी कम बीजेपी की ज्यादा फजीहत हो रही है। यही वजह है कि पार्टी हाईकमान अब कुंवर प्रणव सिंह को आड़े हाथों ले रहा है। देहरादून के नेहरु कॉलोनी थाने में इस मामले में उनके ख़िलाफ़ शिकायत दर्ए कर ली गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इस मामले में चैंपियन के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चैंपियन को निष्कासन का नोटिस जारी कर दिया है।