Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
: हाथ में शराब का गिलास लिए एक विधायक उस उत्तराखंड को ही गाली दे रहा है, जहां की जनता ने उसे विधायक बनाया है। ये कहां का नियम है भाई ? कुवंर प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ तो जाहिर है कि बवाल मचेगा। चैंपियन की इस हरकत पर उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी बेहद गुस्साए हुए हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि ‘’उत्तराखण्ड हमारा अभिमान है, हमारी अस्मिता है, उस पर किसी भी तरह का हमला सहन नहीं होगा। दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक चुने हुये जनप्रतिनिधि द्वारा उत्तराखण्ड पर अशालीन टिप्पणी की गयी है, जो निंदनीय है। अपनी मिट्टी से प्यार होना मनुष्य का स्वाभाविक गुण है और उस पर कोई हमला करे तो उसका कड़ा विरोध स्वाभाविक है। आज प्रातः जब मैंने उक्त विडियो देखा, तत्काल पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में दिखा। उत्तराखण्ड में यह बर्दाश्त नहीं होगा कि कोई मेरे राज्य उत्तराखण्ड को गाली दे। यह राज्य हमारी माँ- बहनों के संघर्ष, शहादतों और दमन सहकर मिला है। यह सब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा’। आगे देखिए उनकी पोस्ट
अनिल बलूनी इससे पहले भी बता चुके हैं कि ऐसी अमार्यादित भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। देखिए बलूनी की फेसबुक पोस्ट
उत्तराखण्ड हमारा अभिमान है, हमारी अस्मिता है, उस पर किसी भी तरह का हमला सहन नहीं होगा। दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक चुने हुये...
Posted by Anil Baluni on Wednesday, July 10, 2019