मुश्किल में देवभूमि को गाली देने वाला विधायक, SSP जन्मेजय खंडूरी ने संभाला मोर्चा

वायरल वीडियो में हवा में तमंचा लहराते दिख रहे विधायक चैंपियन के साथ ही उस सुरक्षाकर्मी की नौकरी भी खतरे में है, जिसने उन्हें अपनी राइफल दी थी..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: KUNVAR PRANAV SINGH CHAIMPION POLICE INVESTIGATION
Image: KUNVAR PRANAV SINGH CHAIMPION POLICE INVESTIGATION

: तमंचे लहराकर उत्तराखंड को भद्दी-भद्दी गालियां देने वाले खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह अब बीजेपी संगठन के साथ-साथ पुलिस के भी रडार पर हैं। बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह की शर्मनाक हरकत के लिए पहले ही माफी मांग चुकी है। बाहुबली विधायक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कह डैमेज कंट्रोल की कोशिश में भी जुटी है। वहीं उत्तराखंड पुलिस ने भी मामले में संज्ञान लिया है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने हरिद्वार SSP जन्मेजय खंडूरी को कहा है कि वो विधायक चैंपियन के सभी हथियारों की जांच करे। जांच की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को दे। मामले में विधायक चैंपियन के खिलाफ आगे क्या एक्शन लेना है, ये जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तय किया जाएगा। खानपुर विधायक का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें वो बंदूक और तीन पिस्टल लहराते दिख रहे हैं। ये बंदूक इंसास सर्विस राइफल की तरह दिख रही है। इस तरह की बंदूकें अक्सर सुरक्षाकर्मियों के पास होती हैं, इसीलिए मामला बेहद संगीन है।

यह भी पढें - देवभूमि को गाली देने वाले चैंपियन का राजनीतिक भविष्य खतरे में, शिवराज ने लिया एक्शन
दरअसल पुलिस को आशंका है कि जो राइफल विधायक के हाथ में है, वो केंद्रीय सुरक्षा बलों के उन जवानों की हो सकती है, जो विधायक की सुरक्षा में तैनात हैं। फिलहाल तो जांच के आदेश दिए गए हैं, अगर जांच में ये आशंका सच साबित हुई तो विधायक चैंपियन के खिलाफ तो कार्रवाई होगी ही, जिसकी बंदूक लेकर वो नाच रहे हैं, वो सुरक्षाकर्मी भी नपेगा। डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने हरिद्वार एसएसपी से कहा है कि वो ये पता करें कि वीडियो कब और कहां बना है। वीडियो में विधायक चैंपियन जो हथियार लहरा रहे हैं उसकी जांच करने को भी कहा गया है। जांच में राइफल केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों की पाई जाती है तो पुलिस विधायक के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। बता दें कि हाल ही में विधायक कुंवर प्रणव सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इस वीडियो में वो उत्तराखंड को गाली देते दिख रहे हैं। बीजेपी संगठन इस मामले में विधायक कुंवर प्रणव सिंह को बख्शने के मूड में नहीं है, वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अब पुलिस ये जांच करेगी कि हवा में बंदूक-पिस्तौल लहराने वाले विधायक चैंपियन ने कौन-कौन से लाइसेंस नियमों का उल्लंघन किया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: