Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
: अगर आप उत्तराखंड से हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। पौड़ी गढ़वाल से तीन लड़के दिल्ली में कुछ काम धाम करने आए थे। वो एक होटल में काम भी कर रहे थे। इस बीच बड़ी खबर ये है कि 14 जुलाई की रात उन पर जानलेवा हमला हुआ है। दो युवाओं की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल रही है और बताया जा रहा है कि इस वक्त गुड़गांव के उद्योग विहार फेज-1, डुंडाहेड़ा थाने में उत्तराखंड के कई लोग मौजूद हैं। हंगामा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोगों का आरोप है कि तीनों लड़कों पर जानलेवा हमला किया गया है और पुलिस इस मामले को एक्सीडेंट का केस बताकर टालने में लगी है। उधर उत्तराखंड के समाजसेवी रोशन रतूड़ी का कहना है ‘तीनों होटलियर लड़के 14 जुलाई रात को काम ख़त्म करने के बाद अपने कमरे पर जा रहे थे। तभी उन पर अचानक हमला किया गया, जिसमें से दो उतराखंडी भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई है,और एक भाई अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है, तीनों लड़के पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं’! आगे जानिए
आखिर कब तक हमारे होटलियरस भाईयों के साथ ऐसे दर्दनाक हादसे होते रहेंगे ...?
फिर एक दिल दहलाने देने वाली बहुत ही दर्दनाक...
Posted by Roshan Raturi RR on Tuesday, July 16, 2019